Home » गोल्डन ब्लड: दुनिया का सबसे अनोखा खून!

गोल्डन ब्लड: दुनिया का सबसे अनोखा खून!

 रक्त हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, ये तो हम सब जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खून के भी कई अजीबोगरीब रूप हो सकते हैं? आज हम आपको खून से जुड़े कुछ ऐसे हैरान कर देने वाले फैक्ट्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे!

A पॉजिटिव ब्लड ग्रुप: 

क्या आप जानते हैं कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A पॉजिटिव होता है, वे कुछ खास बीमारियों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं? रिसर्च बताती है कि COVID-19 के दौरान मरने वाले 40% लोग इसी ब्लड ग्रुप के थे।

हरा खून: हकीकत या कल्पना?

अगर कभी आपके शरीर से लाल की जगह हरा खून निकले, तो क्या होगा? सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन साल 2007 में एक कनाडाई मरीज के शरीर में हरा खून पाया गया! यह सल्फ हीमोग्लोबिन नामक तत्व की वजह से हुआ था।

गोल्डन ब्लड: दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप

“गोल्डन ब्लड” के बारे में सुना है? यह ब्लड ग्रुप इतना दुर्लभ है कि पूरी दुनिया में सिर्फ 43 लोगों के पास ही है! इसकी खासियत यह है कि इसे किसी भी ब्लड ग्रुप वाले को दिया जा सकता है, लेकिन दुर्भाग्यवश, ऐसे लोगों के लिए डोनर मिलना बेहद मुश्किल होता है।

क्या ब्लड ग्रुप बदल सकता है?

हम मानते हैं कि ब्लड ग्रुप जन्म से लेकर मृत्यु तक नहीं बदलता, लेकिन क्या सच में ऐसा है? कुछ दुर्लभ मामलों में, बोन मैरो ट्रांसप्लांट या अन्य कारणों से ब्लड ग्रुप में बदलाव हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक लड़के का ब्लड ग्रुप 8 साल की उम्र में O था, लेकिन 25 की उम्र में यह A हो गया!

ब्लड ट्रांसफ्यूजन का अजीब इतिहास

क्या आप जानते हैं कि पुराने समय में इंसानों को जानवरों का खून दिया जाता था? 1667 में एक वैज्ञानिक ने शिप (भेड़) का खून एक इंसान में ट्रांसफ्यूज कर दिया था! हालांकि, यह तरीका ज्यादा दिन नहीं चला क्योंकि इससे घातक दुष्प्रभाव होने लगे।

रक्त का असली काम

हमारा खून सिर्फ ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर में पहुंचाने का काम नहीं करता, बल्कि यह हमें कई बीमारियों से भी बचाता है। लेकिन अगर शरीर में खून की कमी हो जाए, तो कई अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर सकते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shares
Scroll to Top