Home » वैज्ञानिकों को मिले अंतरिक्ष में जीवन के अद्भुत लक्षण!

वैज्ञानिकों को मिले अंतरिक्ष में जीवन के अद्भुत लक्षण!

हाल ही में खगोलविदों ने एंड्रोमेडा गैलेक्सी के पास एक विशाल गैस क्लाउड की खोज की है, जिसने वैज्ञानिक समुदाय में हलचल मचा दी है। यह खोज इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि अंतरिक्ष में स्वतंत्र ऑक्सीजन अणुओं का मिलना जीवन के दुसरे घर की खोज के बराबर  है !

खोज की पृष्ठभूमि

2018 में खगोलविद मार्सेल ड्रेक्सलर, जेवियर स्टोफ़लर, और ग्यान सीन्टी प्लैनेटरी नेबुला और सुपरनोवा अवशेषों की खोज कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 300 से अधिक नेबुलाओं की पहचान की।  उन्होंने नई तकनीकों और उन्नत उपकरणों के साथ, पड़ोसी गैलेक्सी एंड्रोमेडा का पुनः अध्ययन करने का निर्णय लिया, विशेषकर यह समझने के लिए कि क्या एंड्रोमेडा वास्तव में मिल्की वे के समान आकार की है और उसके उपग्रह गैलेक्सियों के साथ उसका व्यवहार कैसा है ?

लॉन्ग एक्सपोज़र प्रोसेस का उपयोग

खगोलविदों ने ‘लॉन्ग एक्सपोज़र प्रोसेस’ का उपयोग किया, । यह ठीक उसी प्रकार कार्य करता है जैसे हमारी आँखों की पुतली की प्रकाश की तीव्रता के अनुसार फैलती और सिकुड़ती है | उन्होंने अपने कैमरों और टेलिस्कोप की मदद से घंटों तक एक विशेष क्षेत्र का अवलोकन किया, विभिन्न नैरो बैंड फिल्टरों का उपयोग करते हुए। इस प्रक्रिया के माध्यम से, उन्होंने एक विशाल ऑक्सीजन क्लाउड की पहचान की, जिसका आकार लगभग 1 लाख प्रकाश वर्ष से भी अधिक है।

खोज की पुष्टि और विवाद

आश्चर्यजनक रूप से वैज्ञानिको को शुरुआत में यह प्रकाश प्रदूषण/ उपकरणों में त्रुटी माना। और इसपर संदेह व्यक्त किया हालांकि, स्वतंत्र खगोलविद फिलिप जॉर्ज ने उन्नत उपकरणों और तकनीकों का उपयोग करके इस क्लाउड की उपस्थिति की पुष्टि की। उन्होंने इमेज स्टैकिंग और कंटिन्यूअम सब्सट्रैक्शन जैसी तकनीकों का उपयोग करके प्रकाश प्रदूषण की संभावना को समाप्त किया और ऑक्सीजन क्लाउड की वास्तविकता को साबित किया।

 

 

कैसे जन्मा यह ऑक्सीजन क्लाउड ?

इस खोज के बावजूद, यह अभी भी एक रहस्य है कि यह ऑक्सीजन क्लाउड कहां से आया। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यह किसी सुपरनोवा अवशेष का परिणाम हो सकता है, जबकि अन्य इस पर और शोध की आवश्यकता महसूस करते हैं। यह खोज अंतरिक्ष में ऑक्सीजन के वितरण और उसकी उत्पत्ति के बारे में हमारी समझ को चुनौती देती है और नए प्रश्न खड़े करती है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top