Home » सबसे उम्रदराज महिला जो 122 वर्षो तक जीवित रही

सबसे उम्रदराज महिला जो 122 वर्षो तक जीवित रही

  साल 1875 में, जब न घड़ियां थीं और न मोबाइल फोन, फ्रांस के एक छोटे से कस्बे में एक बच्ची ने जन्म लिया। उसका नाम था जॉन लुइस कालमेंट। यह वह समय था जब लोग घोड़ागाड़ियों पर सफर करते थे और मोमबत्तियों की रोशनी में अपने दिन बिताते थे।

लुइस ने अपनी जिंदगी में ऐसे-ऐसे ऐतिहासिक पल देखे जो किताबों में दर्ज हो गए। जैसे, 1889 में पेरिस में आइफिल टावर का निर्माण, जब वह मात्र 14 साल की थीं।

युद्ध और व्यक्तिगत त्रासदी

लुइस ने दो विश्व युद्धों की त्रासदी देखी। 1914 में, जब पहली बार विश्व युद्ध शुरू हुआ, तब वह सिर्फ 39 साल की थीं। 1934 में उन्होंने अपनी इकलौती बेटी को खो दिया। और 1942 में, दूसरे विश्व युद्ध के बीच, उनके पति भी उन्हें छोड़कर चल बसे।

लेकिन जीवन ने उन्हें थकने नहीं दिया। जब भारत आजाद हुआ (1947), तब लुइस की उम्र 72 साल थी। और जब इंसान ने चांद पर कदम रखा (1969), वह 94 साल की थीं!

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

1988 में, लुइस का नाम दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि वह आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान बन चुकी थीं। 1997 में, जब उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली, तब वह 122 साल की थीं।

इतनी लंबी उम्र का रहस्य

अब सवाल उठता है कि लुइस जैसी लंबी उम्र का राज क्या है? वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने इस पर गहराई से अध्ययन किया है।

1. जेनेटिक्स का मामूली योगदान

डेनमार्क में डेनिश ट्विन स्टडी” नामक एक रिसर्च में यह निष्कर्ष निकला कि आपकी उम्र का केवल 20% भाग आपके जीन पर निर्भर करता है। बाकी 80% आपकी जीवनशैली और पर्यावरण पर आधारित है।

2. ब्लू ज़ोन्स का रहस्य

दुनिया में कुछ ऐसे स्थान हैं जिन्हें ब्लू ज़ोन्स कहा जाता है, जहां लोग औसतन सबसे लंबी उम्र जीते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • सार्डिनिया, इटली
  • ओकिनावा, जापान
  • लोमा लिंडा, अमेरिका
  • इकारिया, ग्रीस
  • निकॉय, कोस्टा रिका

इन जगहों के लोग कुछ खास जीवनशैली अपनाते हैं:

  • नेचुरल मूवमेंट्स: ये लोग ज्यादा समय पैदल चलते हैं, बागवानी करते हैं, और फर्नीचर का कम उपयोग करते हैं।
  • पर्पस इन लाइफ: उनके जीवन में एक मकसद होता है, जिसे जापानी में इकीगाई कहते हैं।
  • सामाजिक जुड़ाव: ये लोग परिवार और समुदाय से जुड़े रहते हैं।
  • सरल आहार: उनके भोजन में ताजे फल, सब्जियां, और सीमित मात्रा में मांस होता है।

आप भी जी सकते हैं लंबा जीवन!

लुइस कालमेंट की कहानी हमें यह सिखाती है कि लंबी उम्र का राज न सिर्फ भाग्य में, बल्कि हमारी जीवनशैली में भी छुपा है। रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें, जैसे पैदल चलना, सही भोजन करना, और जीवन में सकारात्मक सोच रखना, आपकी उम्र को बढ़ा सकती हैं।

तो क्यों न हम भी अपनी जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव करके इसे लंबा और खुशहाल बनाएं?

क्या आप भी ‘ब्लू ज़ोन’ की तरह एक लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए तैयार हैं?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top